दो दिवसीय होण्डा के बाइक मेले का समापन
शाहपुरा| रिद्धिसिद्धि होण्डा शोरूम की ओर से कस्बे के शाही बाग पैलेस में चल रहे दो दिवसीय उडा़न महोत्सव एवं मेले का रविवार रात 10 बजे मैनेजर राहुल बजाज के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। नई बाइकों की अत्याधुनिक तकनीकी के बारे में ग्राहकों को बताया गया। 50 सीसी की बाइक को चलाने के बारे में बच्चों को बताया गया। समापन पर 6 लक्की ड्रा भी निकाले गए एवं 100- 100 रुपए में 22 बाइकों की बुकिंग की गई।
विद्यालयीस्तरीय प्रतियोगिता का समापन
मनोहरपुर| श्रीकृष्ण विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को विद्यालयी स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का निदेशक राजेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य अर्जुन लाल गुर्जर की अध्यक्षता, खेल प्रभारी बाबूलाल बुनकर मैच रेफरी राकेश सैनी के विशिष्ट आतिथ्य में समापन हुआ। समापन मैच 11वीं 12वीं कक्षा के बीच हुआ। इसमें सीनियर वर्ग में कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बाजी बारी। विजेता टीम के खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। रामकिशन यादव, अमित यादव, सचिव कमलेश यादव, सर्वेश शुक्ला, लालचंद बुनकर, राजेंद्र रैगर आदि मौजूद थे।
भवानीशंकर बोहरा समिति अध्यक्ष
बगरू| सामाजिकसंस्था युवा गौरव मंडल की अजमेर रोड छीतरोली में उमा शंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष भर में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा करने के बाद समिति के वार्षिक चुनाव पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से समिति सदस्य भवानी शंकर बोहरा को समिति अध्यक्ष मनोनीत किया गया।