गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना...
शाहपुरा. नारायणदासजीके जन्म महोत्सव में बधाई देने के लिए उमड़े श्रद्धालु। श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते महाराजश्री।
कार्यालय संवाददाता| शाहपुरा
त्रिवेणीधाममें सोमवार को गुरु महाराज बाबा भगवानदासजी महाराज उनके शिष्य संत शिरोमणि नारायणदासजी महाराज का अमृत जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नारायणदासजी महाराज को बधाई देने वाले श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। एक ही तिथि को गुरु महाराज बाबा भगवानदासजी एवं उनके शिष्य संत शिरोमणि नारायणदासजी महाराज का जन्मोत्सव था।
सुबह बाबा भगवानदासजी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। अमृत महोत्सव का विशेष आयोजन रामलीला भवन में किया गया। श्रद्धालुओं ने नारायणदासजी महाराज से आशीर्वाद लिया। भजन गायकों ने गुरु देव दया करके मुझको अपना लेना सहित कई भजनों के माध्यम से बधाई गीत प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं में महाराज श्री की पूजा करने के तांता लगा रहा। भक्तों द्वारा बधाई स्वरूप, मिठाइयां, खिलौने सहित अनेक प्रकार की वस्तुएं लुटाई गई। त्रिवेणीधाम में कई धार्मिक आयोजन हुए। इस मौके पर भींवादासजी महाराज, पुजारी रामरिछपालदास, रामरतनदासजी, रामदुलारेदासजी, कालीदासजी, प्रहलाददास सहित महेंद्र अग्रवाल, रामलाल पलसानिया, पवन भगेरिया, राजेश सेवारामका, प्रमोद गुप्ता, बजरंगलाल सैनी, अशोक मीणा, महेश शर्मा, मनोज सोनी, सुभाष पोषवाल, नाथूलाल सैनी, नाथूलाल शर्माआदि मौजूद थे।
हजारोंने पाई पंगत प्रसादी
जन्मोत्सवपर भंडारे में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। यज्ञशाला में हुए भंडारे में सर्वप्रथम विभिन्न मंडलों के धामों से आए संत महात्माओं ने प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।