चोरी गई मूर्ति का नहीं लगा सुराग
जहाजपुरक्षेत्र के धांधोला गांव स्थित मंदिर से चोरी गई नीलम की 800 साल पुरानी भगवान शेषावतार की मूर्ति का सोमवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है। जहाजपुर पुलिस मूर्ति चोरों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाधिकारी के नेतृत्व में एक दल कोटा भेजा गया। जहाजपुर सीओ प्रहलाद सिंह के अनुसार शनिवार रात जहाजपुर थाना क्षेत्र के धांधोला गांव स्थित मंदिर से भगवान शेषावतार की 800 साल पुरानी मूर्ति चुराने वालों की तलाश जारी है। चोरों की तलाश में थानाधिकारी राजू राम के नेतृत्व में एक दल कोटा भेजा गया। विदित रहे कि करीब 16 साल पूर्व भी यह मूर्ति चोरी हो गई थी, जिसे पुलिस ने कोटा से बरामद किया था। इसे देखते हुए पुलिस मूर्ति चोरों की कोटा उसके आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है। सोमवार को भीलवाड़ा से भी मोबाइल टॉवर लोकेशन जनरेट टीम मौके पर पहुंची।
दोनोंजगह नहीं मिले ताले
चोरमंदिर से मूर्ति के साथ ही वहां लगा ताला भी साथ ले गए। इससे पूर्व शाहपुरा स्थित कृष्ण मंदिर से भी चोर मूर्ति के साथ वहां लगा ताला ले गए थे। दोनों घटनास्थलों से मूर्तियों के साथ चोर ताले ले गए, जिसके चलते पुलिस दोनों वारदातों में समानता मान रही है।
मंदिरमें थी चाबी
पुलिसका कहना है कि धांधोला गांव स्थित शेषावतार मंदिर की चाबी मंदिर में रखी रहती थी। दर्शन के लिए आने वाला ताला खोलकर दर्शन करने के बाद मंदिर को वापस ताला लगा कर चाबी वहीं रख देता था। गत दिनों चोरों ने मंदिर में रखी चाबी से ताला खोल मूर्ति चुरा ली। मौके पर पुलिस को ताला नहीं मिला।