पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंका

आरपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा| एबीवीपीके पदाधिकारियों छात्रों ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन करके आरपीएससी चेयरमैन हबीब खां गोरान के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्य सरकार से उनको निलंबित करने की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका। छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक कलाल प्रदेश प्रतिनिधि जयकिशन घूसर की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में छात्रों ने आरपीएससी अध्यक्ष गोरान द्वारा शिक्षक भर्ती में धांधली करने, वित्तीय अनियमितताएं मिलने फर्जीवाड़ा करने का कड़ा विरोध जताते हुए राज्य सरकार द्वारा उनके निलंबन की मांग की। अभाविप के जिला सह संयोजक आशाराम धाकड़ ने बताया कि एबीवीपी के राज्यव्यापी आव्हान पर आज शाहपुरा में प्रदर्शन कर राज्य सरकार तक अपनी भावनाओं को पहुंचाया गया है।