पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में भरत मिलाप लीला देख दर्शक हुए भाव िवभोर

रामलीला में भरत मिलाप लीला देख दर्शक हुए भाव-िवभोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावटा| रामलीलामैदान में रामलीला में गुरुवार रात को भरत मिलाप का मंचन किया गया। रामलीला के दौरान भरत शत्रुघ्न का ननिहाल से अयोध्या लौटना, पिता की मौत राम के वन में जाने की बात सुन कर विलाप करना, परिजनों के साथ राम से मिलने के लिए वन में जाना, रास्तें मे निषादराज का अपने कबिले के साथ मिलना, वन में श्रीराम के मिलने पर कुशल क्षेम पूछ कर लक्ष्मण सीता सहित वापस अयोध्या चलने के लिए मनाना, राम के अयोध्या नही चलने पर उनकी पादुकाएं लेकर अयोध्या वापस लौटना आदि प्रसंग दिखाए गए। कलाकारों की ओर से मंचित रामलीला में भरत की भूमिका मोहन गौड़, श्रीराम- मुकुन्द कौशिक, लक्ष्मण-विकाश शर्मा, सीता-विनय सोनी, निषादराज-मनोज पुजारी मुनि वशिष्ट का किरदार अमरनाथ पटेल ने किया व्यास गद्दी पर बैठे राजेन्द्र शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा उमेश टांक ने राम कथा से जुड़े अनेक प्रसंग सुना कर श्रोताओं को कर्तव्य परायण की शिक्षा दी।

अजीतगढ़|कस्बेके मुख्य चौपड़ बाजार में नवयुवक रामलीला नाट्य कला मंडल के तत्वावधान में चल रही रामलीला में गुरुवार रात्रि को कैकयी-मंथरा संवाद, दशरथ- कैकयी संवाद राम वन गमन की लीलाओं का मंचन किया गया। कैकयी से राम के वनवास भेजने की सुनते ही राजा दशरथ को विवश देखकर दर्शक रो पड़े।

अमरसर|अरावलीकी पहाड़ियों में स्थित महाकली मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन से ही श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। महंत प्रेमदास महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, रहने भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। मंदिर की सीढ़ियों में यात्रियों की छाया के लिए शैड लगाए गए हैं। शाहपुरा से सहायक उपनिरीक्षक मोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी भक्तों की सुरक्षा कर रहे हैं।

अजीतगढ़|जुगराजपुरास्थित रैगर मौहल्ले से शुक्रवार को बाबा रामदेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। दोपहर 12 बजे वैदिक पूजा अर्चना के बाद बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

श्रद्धालुओंका लगा तांता

पावटा| शारदीयनवरात्र के दौरान दुर्गा मां के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। टसकोला गांव में जीणमाता भौनावास के समीप स्थित पहाडों में स्थित बागौरी माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने वाले जात जडूले देने वाले श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और