पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्म दूध से झुलसकर मासूम की मौत

गर्म दूध से झुलसकर मासूम की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूलिया थाने के श्रीनगर गांव की घटना

भास्करन्यूज. शाहपुरा

श्रीनगरगांव में शुक्रवार शाम गर्म दूध गिरने से झुलसे दो साल के मासूम की शनिवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के इनकार के बाद फूलिया पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव सौंप दिया।

दीवान देबीलाल ने बताया कि श्रीनगर निवासी अनिल कुमावत की प|ी शुक्रवार शाम चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। चूल्हे के पास ही दो साल का बेटा कैलाश भी बैठा था। कुमावत की प|ी कुछ लाने के लिए कमरे में गई, तभी कैलाश ने चूल्हे पर रखी भगोनी को खींच लिया। इससे तपेली गर्म दूध कैलाश पर जा गिरा।

इससे वह झुलस गया। घटना के समय पिता अनिल खेत पर था। बाद में कैलाश को शाहपुरा के सेटेलाइट चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। शनिवार सुबह कैलाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फूलिया पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां परिजनों ने पोस्टमार्टम पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया।

इकलौताबेटा था कैलाश

दीवानने बताया कि अनिल कुमावत की प|ी ने पहली संतान के रूप में कैलाश को जन्म दिया। इकलौते बेटे कैलाश की मौत से परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।

14दिन में दूसरी घटना

बीगोदथाने के चांदगढ़ गांव में 14 दिन पहले ऐसी ही एक घटना हुई थी। वहां राजू प्रजापत के डेढ़ साल के बेटे मोहित ने स्टोव पर रखी चाय की भगोनी खींच ली थी। इससे स्टोव में भरा केरोसीन कमरे में फैल गया और आग लग गई। आग में झुलसकर मोहित की मौत हो गई थी।