चिकित्सा व्यवस्थाएं सुधारें
भीलवाड़ा.चिकित्सा विभागकी ओर से 10 से 24 दिसंबर तक चलाए गए अस्पतालों के सघन निरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सीएमएचओ डॉ. सतीश डाबी ने शाहपुरा मांडल सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों जगह सफाई रखने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि सभी ब्लॉक सीएमएचओ को भी निर्देश दिए हैं कि वे पीएचसी सबसेंटर का निरीक्षण करेंगे।