- Hindi News
- बीडीओ की शिकायत के मामले में आज होगी जांच
बीडीओ की शिकायत के मामले में आज होगी जांच
मनोहरपुर| ग्रामपंचायत की कार्यवाहक सरपंच गायत्री देवी से मनमाने रूप से विकास अधिकारी के वित्तीय प्रशासनिक अधिकार छीनने के मामले में गुरुवार को एसडीएम जांच करेंगे। इस मामले में एसडीएम राधेप्रताप सिंह ने शिकायतकर्ता गायत्री देवी को नोटिस देकर साक्ष्य लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। विकास अधिकारी शाहपुरा रेखा रानी व्यास ने कार्यवाहक सरपंच गायत्री देवी को तीन संतान के मामले में दोषी बताते हुए जिला परिषद को रिपोर्ट भेजी थी। उन्होंने राज्य सरकार के आदेश को भी नजरअंदाज करते हुए जिला परिषद के एसीईओ को रिपोर्ट भेज दी। एसीईओ ने भी विकास अधिकारी को कार्यवाहक सरपंच से अधिकार वापस लेने का आदेश दे दिया। विकास अधिकारी ने 12 अगस्त को कार्यवाहक सरपंच से अधिकार वापस ले लिए। कार्यवाहक सरपंच ने संभागीय आयुक्त को 1 सितम्बर को पत्र देकर विकास अधिकारी पर कार्रवाई करने, मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कार्रवाई करने, राज्य सरकार के आदेश को नजरअंदाज करने की शिकायत की थी।