पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने अधिकार जानें

अपने अधिकार जानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने अधिकार जानें

शाहपुरा | शहरके बाबा गंगादास राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ. अनामिका सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. शकुंतला गर्ग ने कहा कि संविधान के द्वारा हमें विभिन्न मूल अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें उनके प्रति जागरूक रहकर कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए प्रयोग करना चाहिए। प्राचार्य ने कहा कि ग्रामीण अंचल में निवास करने वाली छात्राओं को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा एवं संस्कृति आदि के अधिकार सार्थक होंगे जब वे इनका प्रयोग भी करें।