मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
शाहपुरा | कस्बेके हनुमंत निवास बाग में बुधवार को विधायक राव राजेंद्रसिंह ने भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सरकार का एक साल पूर्ण होने पर जयपुर में मनाए जाने वाले कार्यक्रम में बूथ कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में विधायक ने तीनों मंडल पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। नगर महामंत्री आशीष माउरामका ने बताया कि एक से 94 बूथ के कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी पवन व्यास, 95 से 140 एवं 155 से 175 की मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम नौरंग, 141 से 155 तक बूथ कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी शाहपुरा मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सैनी को दी गई। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष बाबूलाल चूडला, नाथूलाल शर्मा, लल्लूराम अग्रवाल, ईश्वर कुलदीप, रविश खटाणा, महेश पारीक आिद कार्यकर्ता मौजूद थे।