पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 85 बीपीएल बच्चों को स्वेटर बांटे

85 बीपीएल बच्चों को स्वेटर बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरसर| बिलांदरपुरके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विधायक राव राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य प्रधानाचार्य नंदकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में बीपीएल परिवारों के 85 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। उद्योगपति नरेश यादव ने स्वेटर उपलब्ध करवाए।

विधायक ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के अनुकूल परिवेश तैयार होने पर सरकार भामाशाह धन की कमी नहीं आने देंगे। प्रधानाचार्य नंदकिशोर शर्मा ने भामाशाहों का साधुवाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा के हिम्मत सिंह चौहान, पवन व्यास, ताराचंद चौधरी, कुंजबिहारी शर्मा, प्रहलाद शर्मा, कजोड किशनाका आदि मौजूद थे। इसी प्रकार राडावास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुमावतों की ढाणी में एसएमसी अध्यक्ष गोपीराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य प्रधानाध्यापक नृसिंह चौधरी की अध्यक्षता में भामाशाह चिरंजीलाल माहेश्वरी, दिनेश अग्रवाल, गोपाल सैनी ने 74 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।

अमरसर. बच्चोंको स्वेटर देते शाहपुरा विधायक।