ढाणियों में पेयजल किल्लत से रोष
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
कस्बेमें बुधवार को हिंद रणवीर सेना सेवा समिति की बैठक जिलाध्यक्ष विजय चौहान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 19 20 की कई ढाणियों में पेयजल संकट के खिलाफ प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि ढाणी ढबासों वाली, नेहरा वाली, गोरी वाला, ढाणी गुर्जरों की, रोलानियांवाली आदि में पानी की समस्या है। जिलाध्यक्ष चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने एक सप्ताह में पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर विरोध किया जाएगा। बैठक में धोलूराम यादव, विक्रम कसाणा, गौरव चौहान, मुकेश जाट, राजू शर्मा, विजय सैनी, नवल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।