कृषक क्लब का उदघाटन
शाहपुरा. नाबार्डबैंक एवं सरस्वती बाल सेवा समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे कार्यों का बुधवार को नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक शिव कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। वे ग्रामीणों से रूबरू हुए। काशीरामजी का खेड़ा में संस्था एवं नाबार्ड द्वारा गठित शिवशंकर कृषक क्लब का उदघाटन किया। एजीएम गुप्ता ने ग्रामीणों को बैंकों से जुड़ने, बैकिंग सेवाओं का लाभ लेने तथा बैंक के ईमानदार ग्राहक बनने पर जोर दिया। संस्था सचिव अनुज कांटिया ने ग्रामीणों को बैंकों से वित्त प्राप्ति एवं स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह के गठन की जानकारी दी। इससे पूर्व किसान क्लब के मुख्य समन्वयक जीवणलाल गुर्जर एवं समन्वयक दिनेश कुमार लढ़ा की अगुवाई में ग्रामीणों ने नाबार्ड एजीएम का स्वागत किया। एजीएम ने तहनाल ग्राम पंचायत में गठित मातेश्वरी किसान क्लब की विशेषज्ञ वार्ता में हिस्सा लिया।