पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 हजार बेटियों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

7 हजार बेटियों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अच्छी पहल

जूडो प्रशिक्षण शिविर के समापन पर एलएनजे समूह के ओएसडी ने की घोषणा

एलएनजेसमूह के ओएसडी रजनीश कुमार ने कहा कि समूह सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिलेभर की बालिकाओं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाएगा। 8 मार्च तक करीब सात हजार बालिकाओं को जूडो का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। वे शक्ति संचय महिला मंडल के तत्वावधान में महाप्रभु रामचरण कन्या विद्या पीठ में हुए दस दिवसीय जूडो प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। शिविर में बीएड कॉलेज की छात्राओं को प्रशिक्षक महेश शर्मा, हबीब पठान, हबीब कायमखानी ने आत्मरक्षा का व्यवहारिक गुर सिखाए। महिला मंडल की अध्यक्ष उमा शर्मा सचिव मदनकंवर शर्मा की अगुवाई में अतिथियों का स्वागत किया गया।

समारोह की अध्यक्षता विद्यापीठ के प्रधानाचार्य सत्यनारायण पारीक ने की। विशिष्ट अतिथि शाहपुरा थाना प्रभारी महेंद्र मेघवंशी, शिक्षाविद् राजेंद्र प्रसाद सिंह डांगी, बंकटसिंह शक्तावत, संचिना अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पंकज हेमराजानी मौजूद थे। महिला मंडल की सचिव मदन कंवर शर्मा ने बताया कि इससे पहले संस्था की ओर से दो शिविर लगाए जा चुके हैं। शिविर में सौ बालिकाओं ने भाग लिया। समापन पर बालिकाओं ने जूड़ो कराटे का प्रदर्शन किया। शिविर में प्रथम 25 स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं के अलावा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली बालिकाओं को भी एलएनजे ग्रुप द्वारा पुरस्कृत किया गया।

बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षण जरूरी

समारोहके मुख्य अतिथि एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश कुमार ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि स्कूल कॉलेजों में लड़कियों को आत्मरक्षा के साथ जूडो, कराटे, बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। ऐसे प्रशिक्षण से बेटियां आत्मनिर्भर बन सकेगी। इससे वे अपराधियों का मुकाबला कर सकेंगी।