पानी के सैंपल लेने के तरीके बताए
शाहपुरा. राष्ट्रीयग्रामीण पेयजल गुणवत्ता, निगरानी एवं पर्यवेक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को ब्लॉक स्तरीय फील्ड टेस्ट प्रशिक्षण कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में हुई। इसमें पीएचईडी के डाॅ. इकबाल हुसैन, जिला परामर्शदाता शंकरलाल मीणा, मुकेश कुमार शर्मा तथा सहायक अभियंता राकेश कुमार ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में डाॅ. इकबाल हुसैन ने पानी की गुणवत्ता की जानकारी देते हुए एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हैंडपंप मिस्त्रियों आशा सहयोगिनियों को दिशा-निर्देश देने पानी के सैंपल लेने के तरीके बताए।