स्वास्तिक एकेडमी विजयी
शाहपुरा. स्वास्तिकक्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में राजकीय कॉलेज में चल ही स्वास्तिक कप प्रतियोगिता में बुधवार को एकेडमी शाहपुरा भीमपुरा के मध्य मैच खेला गया। टॉस जीतकर भीमपुरा ने पहले बल्लेबाजी कर 88 रन बनाए। मेजबान एकेडमी टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर मैच को जीता। एकेडमी की ओर से सुरेश सेन ने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 3 रन देकर 4 विकेट लिए। मुकेश ने 30 रन बनाए।