लेक्चरर के पद भरने की मांग
शाहपुरा. एनएसयूआईके प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कॉलेज प्राचार्य को निदेशक कॉलेज शिक्षा के नाम पर ज्ञापन देकर गणित सहित अन्य विषयों में रिक्त पड़े प्राध्यापक के पद को भरने की मांग की। गणित विषय का प्राध्यापक 3 वर्ष से नहीं है जिससे 200 विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। नगर अध्यक्ष पूरण खटीक कॉलेज इकाई अध्यक्ष योगेश ब्यावट की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा कि प्राध्यापकों के पद भरने के लिए पूर्व में भी आंदोलन हो चुका है, पर सरकार की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं करने से छात्रों में रोष है।