शाहपुरा करेड़ा में 76 किलो कैरी बैग जब्त
नगरपालिकाईओ सीमा चौधरी की अगुवाई में अभियान के तहत को 16 किलो प्लास्टिक कैरी बैग डिस्पोजल सामग्री जब्त की। स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत पौंडरिक ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
करेड़ा.प्रशासनद्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को तहसीलदार रजनी माघीवाल के नेतृत्व में दल ने कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदारों एवं ठेला व्यवसायियों से 60 किग्रा प्लास्टिक केरीबैग जब्त कर पाबंद किया गया। अभियान के दौरान व्यवसायियों को पॉलिथीन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।