पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमण से मैड़ कस्बे की सड़क पर लगा जाम

अतिक्रमण से मैड़ कस्बे की सड़क पर लगा जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयग्राम पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण से सड़क मार्गों पर रोजाना जाम लगने से परेशान लोगों ने शुक्रवार को पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। शिम्भू सिंह शेखावत, सोणीलाल नागर ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण होने से बस स्टैंड सहित प्रतापगढ़, तालवा, शाहपुरा मार्गों पर रोजाना सब्जी मंडी के लिए जाने वाले वाहनों को सड़क पर अतिक्रमण होने से जगह नहीं मिलने से जाम लग रहा है। पंचायत प्रशासन अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं कर रहा है। इससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। श्यौराम चौधरी, रतन लाल गुरावा ने बताया कि बस स्टैंड पर मटर मंडी के लिए आने जाने वाले वाहनों की कोई व्यवस्था नही होने से सड़क मार्गों पर नियमित शाम को जाम लगने लगा है।

लोगों ने बताया कि सड़क मार्गों के पास दुकानदार अवैध से सामना लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण कर रखे है जिससे सड़क पर जाम लग रहा है।

समस्याकरेंगे हल

^पंचायतक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण से रोजना जाम लगना शुरू हो चुका है जिससे लोगों को असुविधा हो रही है मामले को लेकर शीघ्र उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर व्यवस्था करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

-संतोषकुमार मोदी, सरपंच मैड़

मैड़. शाहपुरासड़क पर अतिक्रमण से लगता वाहनों का जाम।

खबरें और भी हैं...