पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीलिया में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता आज से

बीलिया में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीलियागांव में स्वाभिमान ग्राम विकास नवयुवक मंडल आम चौखला के तत्वावधान में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 फरवरी को होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता आनणा देवनारायण में होगी। प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को पोस्टर का विमोचन किया गया।

डाक बंगला में स्वाभिमान ग्राम विकास नवयुवक मंडल के मार्गदर्शक आचार्य मनीष गौतम, रामलाल जाट, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भैरूलाल बोहरा ने पोस्टर जारी किया। गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान स्वाभिमान मंडल सहित भीलवाड़ा जिला कबड्डी संघ, बीएसएनएल जयपुर, वंदे मातरम क्लब जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, भिवाड़ी सांई क्लब सोनीपत की टीमें भाग लेंगी। महिलाओं का एक सद्भावना मैच भी होगा। विजेता टीम को 21 हजार, उप विजेता को 11 हजार तथा तृतीय चतुर्थ रहने वाली टीम को 5-5 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे उद्घाटन समारोह होगा। अध्यक्षता समाजसेवी सीताराम जाट करेंगे। समारोह में भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, सवाईमाधोपुर ग्रामीण अध्यक्ष अशोक मीणा, उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अनमोल पाराशर बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहेंगे। 14 फरवरी को समापन समारोह में उपखंड अधिकारी केआर खौड़, मेजबान संगठन के मार्गदर्शक रामलाल जाट, पूर्व सरपंच अशोक भारद्वाज आदि मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...