शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाएं
त्रिवेणीधाम में सैन समाज की 210 प्रतिभाएं सम्मािनत
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
क्षेत्रीयविधायक राव राजेंद्रसिंह ने कहा कि सम्मान से प्रतिभाओं का हौसला बढ़ता है। वे मंगलवार देर शाम को त्रिवेणीधाम के सत्संग भवन में सैन समाज महासंगठन का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सैन समाज के उत्थान विकास में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया और सैनजी मंदिर में बोरिंग करवाने की घोषणा की। विराटनगर विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के उत्थान विकास पर जोर दिया।
पुजारी महाराज रामरिछपालदासजी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि राजस्थान नाई महासभा के राष्ट्रीय महासचिव उमराव सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष सुनील गहलोत, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सरना, तोलाराम मारू, एडवोकेट नरेंद्र सैन, राजेंद्र सरोज, रोहिताश सैन ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। अध्यक्ष रामजीलाल सैन ने अतिथियों का आभार जताया। कोषाध्यक्ष बाबूलाल सैन ने भवन निर्माण का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। संरक्षक सूरजमल सैन महामंत्री कैलाशचंद ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन सुनील कुमार सैन ने किया।
िवधायकोंको ज्ञापन
नाईमहासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील गहलोत सैन समाज महासंगठन के पदाधिकारियों ने दोनों विधायकों को ज्ञापन देकर राज्य सरकार के केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड का पद सैन समाज के योग्य व्यक्ति को ही दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह बोर्ड भाजपा के संकल्प पत्र में भी शामिल था। विधायकों ने उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। समारोह में कक्षा 10, 12, स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी शिक्षा में सफल 210 प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अमरसर. राउमाविमें सरस्वती माता मंदिर के पाटोत्सव में मौजूद विद्यार्थी।
शाहपुरा. त्रिवेणीधाममें सैन समाज महासंगठन के सम्मान समारोह में उपस्थित लोग।
शाहपुरा. त्रिवेणीधाममें सैन समाज महासंगठन के प्रतिभा सम्मान समारोह में मंचस्थ अतिथि।
अमरसर| धवलीके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को लायर्स क्लब के सौजन्य से सरस्वती मंदिर का तीसरा पाटोत्सव रेवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज के मुख्य आतिथ्य बीईईओ मोहन लाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ