पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी के डेपुटेशन को लेकर उप जिला प्रमुख डीईओ िभड़े

बेटी के डेपुटेशन को लेकर उप जिला प्रमुख-डीईओ िभड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. टीचर बेटी के डेपुटेशन के लिए उप जिला प्रमुख तथा डीईओ के बीच जिला आयोजना समिति की बैठक में तकरार हो गई। नाराज उप प्रमुख बीच में ही मीटिंग छोड़कर चले गए। इस बैठक में जिला प्रमुख सुशीला सालवी भी मौजूद थीं।

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार दोपहर दो घंटे चली बैठक में जैसे ही प्रारंभिक शिक्षा पर चर्चा शुरू हुई। उप जिला प्रमुख गजमल जाट ने राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, बोरखेड़ा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा-बोरखेड़ा उप्रावि में पहले से लगी टीचर प्रेमलता शर्मा का डेपुटेशन निरस्त करो या उनकी बेटी प्रसाद जाट का भी डेपुटेशन करो।
डीईओ (प्रारंभिक) जीवराज जाट ने कहा-बोरखेड़ा बामावि (पूर्व में बाउप्रावि) के स्टाफ में झगड़े के बाद उनकी बेटी सहित अन्य टीचर को दूसरे स्कूल में लगाना पड़ा था। निदेशक के निर्देश पर सबके डेपुटेशन निरस्त कर दिए। वे डेपुटेशन नहीं कर सकते। जिस प्रेमलता शर्मा की बात कर रहे हैं, उसे तत्कालीन कलेक्टर ओंकार सिंह (अब शिक्षा निदेशक) के निर्देश पर विवाद निबटाने के लिए लगाया गया था। यह सुन जाट नाराज हो गए। दोनों में तकरार भी हुई। जाट ने डीईओ पर मनमर्जी का आरोप लगाया। डीईओ ने कहा कि यदि मैं गलत हुआ तो इस्तीफा देने को तैयार हूं। बात बिगड़ते देख जिला प्रमुख सालवी जिप एसीईओ प्रभा गौतम को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने डीईओ को नियमानुसार काम करने को कहा। यह सुन उप जिला प्रमुख बैठक छोड़कर चले गए।

बिना तैयारी आए अफसर

कई अफसर बिना तैयारी बैठक में आए। फॉरेस्ट रेंजर रतन सिंह वन कटाई पीएचईडी अफसर हैंडपंप की ब्लॉकवार सूचना नहीं दे पाए। जिला प्रमुख ने नाराज होते हुए कहा कि फिर अफसर बैठक में क्यों आए। जिप सदस्य अनिल व्यास ने ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। मुख्य आयोजना अधिकारी हरिओम शुक्ल ने प्रगति बताई। सदस्यों ने नए राशनकार्ड नहीं बंटने, उनमें त्रुटियां, भामाशाह नामांकन स्कूल एकीकरण से रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया।

9 सदस्य गैरहाजिर

बैठक में 19 में से 9 सदस्य गैरहाजिर रहे। जिप सदस्य तुलसी भाटी, अनिल व्यास, पृथ्वीराज मीणा, कल्पनादेवी सिसोदिया, माधुलाल भील, कन्हैयालाल कुम्हार, पार्षद नरेश कुमार व्यास (शाहपुरा), नवरतन मल हिरण (गंगापुर) ललित अग्रवाल (भीलवाड़ा) उपस्थित थे।

जिला प्रमुख ने दिए निर्देश

>पीएचईडी हैंडपंपों की सूची 10 दिन में सदस्यों को भेजें।