अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा भामाशाह शिविर
नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर अव्यवस्थाओं की भेंट चढ गया है। बुधवार को राउमावि के इंडोर स्टेडियम में वार्ड नं 9 10 के शिविर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नामांकन कराने आईं महिलाएं उनके परिवारजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शिविर में भोजन अवकाश के बाद अधिकारियों कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने से नामांकन कराने आईं महिलाओं को परेशान होते देखा गया। यहां शिविर में पहुंचने वाले अनपढ़ काश्तकार लोगों को सही जानकारी देने वाला कोई नहीं मिलने से भी उनकी परेशानी बढ़ जाती है।
शिविर में भामाशाह पंजीयन के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य होने तथा आधे से ज्यादा लोगों के पास आधार कार्ड होने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। इस दौरान वहां पर लगे आधार कार्ड पंजीयन काउंटर पर भीड़ को व्यवस्थित करने के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। आधारकार्ड वालों के बार-बार नेट प्रोब्लम होने से भी काम की गति तेज नहीं हो पाती है। एकल पुरुष वाले परिवार के पंजीयन को लेकर भी सही जानकारी नहीं मिल रही है। नए राशन कार्ड नहीं बन कर आने से नवविवाहितों के पंजीयन की व्यवस्था की समस्या सबसे ज्यादा रही है। शिविर में सुबह एसडीएम कालूराम खौड़, नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, अधिशाषी अधिकारी सीमा चौधरी, प्रभारी अधिकारी अरुण शर्मा, पार्षद राजेश सोलंकी, भगवानसिंह चौहान, योगेश पारीक, धर्मेंद्र गगराणी सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे। नगर पालिका ईओ सीमा चौधरी ने बताया कि बुधवार को हुए भामाशाह पंजीयन शिविर में 249 परिवारों के 647 सदस्यों का पंजीयन भामाशाह योजना के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से 201 परिवारों की महिला मुखिया के नाम पर बैंक खाते 301 के आधार नामांकन का कार्य किया गया है।
मांडलगढ़.नगरपालिका क्षेत्र में दो जगहों पर चल रहे भामाशाह शिविरों में बुधवार को भी बैंक प्रतिनिधियों आधार कार्ड ऑपरेटर सहित कंप्यूटर की कमी के चलते लोगों को कतार मे खड़ा रहकर गर्मी में परेशान होना पड़ा। ब्लॉक प्रभारी अधिकारी निमिषा गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कस्बे में वार्ड नंबर 5 का जीएसएस 7 के शीतल भवन में चल रहे शिविर के दूसरे दिन भी तीनों बैंकों के प्रतिनिधि साथ मौजूद नहीं थे। शीतल भवन मेंं एसबीआई को छोड़ बाकी बैंककर्मी की कुर्सी खा