भीलवाड़ा. कृषि मंडी गेट के पास खड़े ट्रक की आड़ में ताश पत्तों पर जुआ खेलते तीन युवकों को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा दांव पर लगे सात हजार रुपए ताश पत्ते जब्त किए। पकड़े गए तीनों आरोपियों में से दो प्रतापनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
थानाधिकारी गिरवर सिंह के अनुसार, शनिवार को कृषिमंडी गेट के पास खड़े ट्रकों की आड़ में तीन युवकों के जुआ खेलने की सूचना पर एएसआई सिराजुद्दीन जाब्ते के साथ पहुंचे तथा कलिंजरी गेट शाहपुरा के कैलाश पुत्र नानूराम कुमावत, औजागर हाल कुंभा सर्किल के पास आजादनगर निवासी रघुवीरसिंह पुत्र शंकर सिंह बड़ला हाल पुर रोड आवरी माता मंदिर के पास रहने वाले शंभू पुत्र समुद्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया।