पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोत्साहन मिलने से बालिका शिक्षा का ग्राफ बढ़ा: गुर्जर

प्रोत्साहन मिलने से बालिका शिक्षा का ग्राफ बढ़ा: गुर्जर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पढ़ाई के साथ संस्कारवान होना जरूरी: धीरज

कोटड़ी|बच्चापढ़ाई तो करता है लेकिन उसका संस्कारवान भी होना जरूरी है। अगर बच्चा संस्कारवान नहीं होगा तो वह पढ़ाई के बाद अनर्गल कामों में ध्यान देकर जीवन नष्ट कर लेता है। सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गार्गी पुरस्कार देना शुरू किया है। पुरस्कार पाने वाली बेटियां आगे भी अच्छे अंक लाने का प्रयास करें। तभी मां सरस्वती का जन्म दिवस मनाना सार्थक होगा। यह विचार शरबती गाड़ोदिया बालिका माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर ने व्यक्त किए। सरपंच जमना लाल डीडवानिया, उपप्रधान बृजराज कृष्ण उपाध्याय ने भी विचार रखे। समारोह में तहसीलदार सांवर मल रैगर, कांग्रेस नेता नीरज गुर्जर, राजस्थान कर्मचारी महासंघ के रामेश्वरलाल नायक आदि मौजूद थे।

आसींदमें 87 बालिकाओं को किया सम्मानित

आसींद| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में 87 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालिकाओं को सम्मानित करते हुए विधायक रामलाल गुर्जर ने कहा कि बालिका के पढ़ने से दो परिवार तरते हैं। सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। प्राचार्य गणेशलाल महता ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीना प्रतिहार, जेता राम गुर्जर, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण छीपा, लेक्चरर बालमुकुंद वैष्णव आदि मौजूद थे।

शाहपुरा. बालिकाओंको चेक भेंट करते अतिथि।

हुरड़ा| राउमाविमें ब्लॉक की 40 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार शिक्षा प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। शिक्षाविद गोपाल लाल टेलर रतनलाल लक्षकार के मुख्य आतिथ्य में छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विजय कुमार सोलेत ने किया।

गंगापुर में 29 बेटियोंं को मिला गार्गी पुरस्कार

गंगापुर| कस्बेमें शुक्रवार को मेधावी बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने बेटियो के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आगे भी अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुंदर लाल सिंघवी ने की। विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद्र रूईया, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश चंदेल थे। समारोह में 29 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं 15 बालिकाओं को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रधानाचार्य किशन लाल सोनी ने भी विचार रखे। संचालन रंगकर्मी भवानी शंकर भट्ट ने किया।

खबरें और भी हैं...