पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विपक्ष के विरोध पर बैठक स्थगित

विपक्ष के विरोध पर बैठक स्थगित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसींद| नगरपालिकाकी साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को विधायक रामलाल गुर्जर पालिका अध्यक्ष कैलाशी देवी खटीक की उपस्थिति में हुई। बैठक में वर्ष 2016-17 का 11.99 करोड़ का बजट पारित किया गया। पालिकाध्यक्ष खटीक ने कहा कि नगर के विकास में सभी सहयोग करें। पालिका का नया भवन बनाने, नजूल संपत्ति पालिका में लेने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत नई स्वीकृतियों के अनुमोदन पर चर्चा की गई। पार्षद देवीलाल साहू ने कहा कि नया बस स्टैंड के लिए जगह आरक्षित की जाए। बिना वार्ड पार्षद के सहमति से टेंडर नहीं निकाला जाए। पार्षद सुमन साहू प्रतिपक्ष के नेता सुनील मेवाड़ा ने चिकित्सालय ब्राह्मणों के मोहल्ले तक नाला बनाने की मांग की। पार्षद अनिल सिंह तंवर ने कहा कि भीम मार्ग पर बने हनुमान मंदिर सीसी सड़क के घटिया निर्माण की जांच हो। नेगड़िया मार्ग पर महाप्रज्ञ कॉलेज के पास पड़ी जमीन पर चारदीवारी बनाई जाए। पार्षद गौतम चौरडिय़ा ने बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग की। पार्षदों ने कस्बे में बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाते हुए बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग उठाई। पार्षद श्रवण लाल भील ने भील बस्ती में पाइप लाइन डालने आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनवाने की मांग रखी। पार्षद नीतू टेलर ने पालिका कार्मिक रमेश तोलंबिया को बहाल करने पर चर्चा की। पार्षद आशिफ कदीर शेख ने नालियों की मरम्मत करवाने का मुद्दा उठाया। पालिका में वाहन क्रय करने और कचरा उठाने के लिए लोडर खरीदने संविदा कर्मी को पुन: लगाने की मांग उठाई।

^बैठक में वार्षिक बजट, फूलडोल महोत्सव आदि कई बिंदुओं पर चर्चा होना थी। ईओ का बैठक में नहीं पहुंचना गंभीर बात है। बैठक से पहले हमने कहा कि संचालन कौन करेगा। इस पर किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली। इस कारण हमने बहिष्कार किया। मोहनगुर्जर, प्रतिपक्ष नेता

शाहपुरा. बैठकमें ईओ के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते भाजपा पार्षद।

अजमेर बैठक का तिथि बदल गई थी

^प्रमुखशासन सचिव की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अजमेर थी। आने में समय लग गया। अजमेर में बैठक पहले 11 फरवरी को तय थी। इस कारण पालिका की बैठक 12 फरवरी को तय की गई। अजमेर की बैठक को अचानक 12 फरवरी को तय कर दिया गया। अब बैठक 15 फरवरी को होगी। सीमाचौधरी, ईओ नगर पालिका शाहपुरा

आसींद. बैठक में विधायक पालिकाध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...