100 मीटर बेक स्ट्रोक छात्रा वर्ग में फिजा कायमखानी भीलवाड़ा प्रथम, मौली सिंघल उदयपुर द्वितीय तथा वाग्मी सिंह जयपुर तृतीय रहीं। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक छात्र वर्ग में तनिष्क कसवा जयपुर प्रथम, ऋतांक खण्डेलवाल उदयपुर द्वितीय तथा लक्ष्य खीचड जयपुर तृतीय रहे। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक छात्रा वर्ग में नव्या गुप्ता जयपुर प्रथम, अदिति सतावन जयपुर द्वितीय तथा अदिति वर्मा तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता का समापन बुधवार सुबह 9 बजे तरणताल पर होगा। समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के जनसंपर्क अधिकारी जावेद हसन होंगे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन
सोनी करेंगे। विशिष्ट अतिथि शाहपुरा राजपरिवार से शत्रुजीत सिंह, जयसिंह भाणेज, पूर्व उपप्रधान गजराज सिंह राणावत, बनेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह राणावत होंगे।
शाहपुरा. राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के फाइनल में भाग लेती छात्राएं।