पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को बताया योग का महत्व

छात्रों को बताया योग का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. पतंजलियोग समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को सांगानेरी गेट स्थित आश्रम स्थल पर हुआ। योग प्रशिक्षक लक्ष्मी नारायण जोशी के अनुसार, शिविर में हरिशेवा धाम संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय एवं रामनिवास संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय शाहपुरा के 172 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में योग मैराथन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ स्काउट विनोद दत्त जोशी, सह संचालक कैलाश चंद्र दाधीच, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी प्रकाश सुराणा, सचिव भंवर शर्मा आदि मौजूद थे।

कविसम्मेलन 27 को

भीलवाड़ा.सुभाषनगर विकास समिति की ओर से 27 सितंबर रात्रि नौ बजे सुभाषनगर में कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम के सूत्रधार ओम तिवाड़ी ने बताया कि कवि सम्मेलन में सुरेंद्र सार्थक अलवर, प्रहलाद पारीक सलूंबर, सोहन चौधरी चित्तौड़, मीनू शर्मा कोटा, बद्री बसंत पोटला, श्याम पाराशर रतनगढ़, संपत सुरीला राजसमंद एवं रशीद निर्मोही अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

डाकअदालत 7 अक्टूबर को

भीलवाड़ा.डाकविभाग की ओर से सात अक्टूबर को डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षक एलएल मेघवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे अधीक्षक कार्यालय में होने वाली डाक अदालत में उपभोक्ताओं की विभिन्न विषयों एवं डाक कर्मचारियों की सेवा संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

गोवंशको काइन हाउस भेजने की मांग

भीलवाड़ा.जनकल्याण मोर्चा की मीटिंग में जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने सड़कों पर घूमती गायों को काइन हाउस पहुंचाने की मांग की है। शर्मा ने बताया कि सड़क पर गोवंश बैठे रहने से चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं।

प्रतिमालगाने की मांग

भीलवाड़ा.अखिलभारतीय डॉ. अंबेडकर क्रांति मंच (भारत) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. कल्पना रेनू चन्नाल ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देकर हलेड़ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

डॉ.सोलंकी होंगे सम्मानित

भीलवाड़ा.भारतीयदलितसाहित्य अकादमी दिल्ली के वार्षिक कार्यक्रम में डॉ. दीपचंद सोलंकी को सम्मानित किया जाएगा। सेवा स्तंभ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अकादमी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सीताराम खोईवाल ने बताया कि डॉ. सोलंकी को बुद्ध फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

जैवविविधता पर प्रतियोगिता

भीलवाड़ा.नेशनलग्रीन कोर योजना के तहत राजेंद्र मार्ग स्कूल में स्का