पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी परीक्षा प्रवेश पत्र जारी करने का आरोप

फर्जी परीक्षा प्रवेश पत्र जारी करने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा| क्षेत्रकी दो निजी आईटीआई संचालकों ने 41 छात्रों को परीक्षा के फर्जी प्रवेश पत्र जारी करने के आरोप को लेकर छात्रों ने रणवीर सेवा समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर एसडीएम भारत भूषण गोयल को जांच की न्यय दिलाने का आश्वासन दिया। श्री कल्याण सिंह राउमावि में आईटीआई छात्रों का प्रथम परीक्षा का पेपर था। केंद्र पर कस्बे की आईटीआई मरुधरा आईटीआई मनोहरपुर की वसुधा आईटीआई के कुल 41 छात्र उस समय अचंभित रह गए जब उनके प्रवेश पत्र को फर्जी बताते हुए उन्हे परीक्षा देने से वंचित कर दिया। गुस्साए छात्र जब मामले की शिकायत लेकर एसडीएम के पास गए तो एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। आईटीआई मरुधरा के संचालक रोहिताश यादव ने बताया कि तकनीकी खामियों के चलते एनसीवीटी आरसीवीटी से परीक्षार्थियों की रोल लिस्ट नेट पर लोड नहीं हो पाई। सभी छात्रों के प्रवेश पत्र ऑरिजनल हैं।

खबरें और भी हैं...