ठाकुरजी के संग खेली फूलों से होली
मांसरस्वती की आराधना का पर्व बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को उल्लास उमंग के साथ किया गया। सरस्वती की पूजा-अर्चना की और ठाकुरजी के संग होली खेली गई। मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। महिलाओं पुरुषों ने पीले वस्त्र पहने। नामदेव दर्जी समाज के मंदिर में नामदेव जयंती मनाई गई। भक्तों ने ठाकुरजी के संग फूलों से होली खेली। चारभुजा मंदिर में महिला मंडल की सदस्याओं ने आपस में रक्षा सूत्र बांधा। स्कूलों में भी बसंत पंचमी पर विविध आयोजन हुए।
अखिल भारतीय छीपा दर्जी नामदेव समाज की ओर से नामदेव जयंती पर सुबह मंदिर में हवन का आयोजन हुआ। समाज के लोगों ने आहुतियां दी। इस मौके पर बालमुकंद बघेरवाल ने नामदेव महाराज की पर्ची का वाचन किया। संचिना कला संस्थान की ओर से सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। संचिना अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक ने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से ही वाणी में प्रभाव उत्पन्न होता है। आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। सरस्वती पूजन किया गया। इस मौके पर शहीद लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई।
सरस्वतीका पूजन कर मनाया उत्सव
जहाजपुर|बसंतपंचमी पर विविध आयोजन हुए। सनराइज माध्यमिक विद्यालय में मां शारदा की पूजा-अर्चना की गई। संस्था प्रधान अशोक चाष्टा ने बसंत पंचमी का महत्व बताया। 6 बालिकाओं प्रिया सोनी, आयुषी सोनी, स्वाति पंचोली, अंजली मीणा, विनिता मीणा, ज्योति यादव को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आर्दश विधा मंदिर में भी बसंत उत्सव मनाया गया। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें 41 बालिकाओं का यह पुरस्कार दिया गया।
पीलेवस्त्र पहनकर स्कूल आए बच्चे
आकोला|राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि देवी-देवताओं के हाथों में अस्त्र शस्त्र होते हैं लेकिन मां सरस्वती के हाथों में वीणा पुस्तक होती है। यह बुद्धि का प्रतीक होता है। सरस्वती माता का पूजन सोलह प्रकार की वस्तुओं से होता है। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं पीले वस्त्र पहनकर स्कूल आए। सांई कृष्णा पब्लिक स्कूल में भी बसंत महोत्सव मनाया गया।
नामदेवभगवान का किया दुग्धाभिषेक
कोटड़ी|नामदेवजयंती पर शुक्रवार को नामदेव छीपा समाज द्वारा भगवान श्रीचारभुजानाथ मंदिर प्रांगण स्थित नामदेव भगवान का दूध से अभिषेक किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश छापरवाल, युवा अध्यक्ष राज कुमार नेहरिया, पुरुषोत्तम, भंवरलाल, शांतिलाल आदि कई जने मौजूद थे।
बच्चों ने मां शारदा के भजन गाए
हनुमाननगर| टीकड़,गाडोली, लुहारी, अमरवासी, धुंवाला, मोतीपुरा, ऊंचा गांवों के निजी स्कूलों में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। केशव वैली सैकंडरी स्कूल, सरस्वती बाल विद्या मंदिर टीकड़, राजीव गांधी स्कूल मोरला, गुरुकुल शिक्षण संस्थान ऊंचा में ज्यादातर बच्चे शुक्रवार को बसंत पंचमी होने से पीले वस्त्र पहनकर स्कूल आए। विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने मां शारदा के भजन गाए।
मन की शांति के लिए यज्ञ में दी आहुतियां
सिंगोली चारभुजा| कस्बेके सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन किया गया। बालकों के मन की शांति के लिए गायत्री परिवार के सदस्य पंडित चंद्रप्रकाश द्वारा सरस्वती यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रायका बालकों ने आहुति दी। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सुनील पाराशर रतन देवी पाराशर, प्रभुलाल गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बसंतोत्सव पर किया पौधरोपण
बनेड़ा|बसंतपंचमी पर जलधारा विकास संस्थान की ओर से 31 पौधे रोपे गए। धरती माता की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में भूमि को हराभरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड डीएफओ नंद किशोर व्यास, डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, डॉ. भगवती लाल जागेटिया, डॉ. सावन कुमार जांगिड़, डॉ. राकेश खंडेलवाल, इंजीनियर शीतल, आरके जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
शाहपुरा. बसंतपंचमी पर शुक्रवार को चारभुजा मंदिर में भजन गाती महिलाएं।
बनेड़ा| सरदारनगर गांव में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। दादू द्वारा में दादू वाणी की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ मोहन दास त्यागी के सानिध्य में शोभायात्रा रवाना हुई। बजरंग अखाड़ा कमेटी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। कुमावत मोहल्ला, गाडरी मोहल्ला, जोशी मोहल्ला, तेजाजी चौक, कुम्हारों का मोहल्ला होकर शोभायात्रा दादू द्वारा पहुंची। आश्रम में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन हुआ।
बनेड़ा. सरदारनगरके दादू द्वारा से निकाली गई दादू वाणी की शोभायात्रा।
सरस्वती का पूजन कर वन भ्रमण किया
कोठियां| बसंतपंचमी पर स्कूलों में मां सरस्वती का पूजन किया गया। नई अरवड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वन भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य केसर सिंह ने बच्चों को पौधों की कलम जोड़ना और जैविक खाद के बारे में जानकारी दी। यूरिया खाद के दुष्परिणाम बताए। कोठियां, अरनिया चौहान, बागथला आदि स्कूलों में भी बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।