छह माह में बदल देंगे प्रदेश की सूरत
भास्कर न्यूज | विराटनगर/मैड़/ शाहपुरा
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे ने कहा कि अगर ऐसे ही जनता का आशीर्वाद प्यार मिलता रहा तो मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना से छह माह में प्रदेश की सूरत बदल जाएगी। पानी की किल्लत से परेशान गांवों में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जल स्वावलंबन योजना शुरू की गई है। इसमें सभी लोगों की भागीदारी अपेक्षित है। वे शुक्रवार को विराटनगर ब्लाक के दूदी आमलोदा में जल स्वावलंबन योजना का निरीक्षण करने के दौरान बोल रही थी।
योजना में एनजीओ, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भामाशाह पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने जनता से भी इस पुनीत अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। क्षेत्रीय विधायक डा.फूलचंद भिंडा ने सीएम को चुनरी ओढ़ाकर आमलोदा गांव की पेयजल समस्या से अवगत कराया। दूदी आमलोदा सरपंच कृष्णा देवी जोशी, पूरावाला सरपंच सुमन गुर्जर ने सरपंच संघ की ओर से मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाई। राजे ने जिला कलेक्टर से कहा कि योजना के तहत भामाशाहों द्वारा दिए जाने वाले सहयोग की पूरी जानकारी बोर्ड पर लगाने को कहा। योजना में पारदर्शिता बरतने के लिए सांसद, विधायक, सरपंच अन्य जनप्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाएं ताकि कोई अंगुली नहीं उठा सकें।
सरपंचसंघ ने एक लाख का चेक सौंपा
योजनामें सहयोग देने के लिए विराटनगर पंचायत समिति के 29 सरपंचों की ओर से सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हरिसिंह सिंधू ने एक महीने की तनख्वाह के रूप में एक लाख एक हजार रुपए का मुख्यमंत्री को चेक भेंट किया।
सरपंचका सम्मान
कलेक्टरकृष्ण कुणाल ने सीएम को बताया कि विराटनगर खंड का आंतेला ग्राम पंचायत निर्मल भारत के तहत ओडीएफ घोषित किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने आंतेला सरपंच सुनीता गुप्ता को मंच बुलाकर चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
श्रमदानके लिए किया प्रेरित
जोहड़खुदाई का जायजा लेने के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे श्रमदान को देखकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधायक डा.फूलचंद भिंडा से भी श्रमदान में हाथ बढ़ाने का आग्रह किया।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को आमलोदा के बाद भिवाड़ी पहुंचना था, लेकिन मुख्यमंत्री भिवाड़ी में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद दोपहर 2 बजे यहां पहुंची। दस ग्राम पंचायतों के कुंडला क्षेत्र में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का आगमन होने पर कुंडला क्षेत्र के लोगों का मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का दीदार पाने के लिए लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा। कुंडले में पहली बार किसी मुख्यमंत्री के एकाएक पहुंचने की लोगों में चर्चा होती दिखाई दी घोषणा नहीं होने से हुई निराशा।
वाटरहार्वेस्टिंग टैंक का लिया जायजा
मनोहरपुर| ग्रामपंचायत मनोहरपुर के खोरा रोड़ स्थित खारिया नले के पास जल स्वालंबन योजना में 4.12 लाख की योजना से बन रहे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शुक्रवार को मुख्यमंत्री ,विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह एवं जिला प्रमुख मूलचंद मीणा ने जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री जिला प्रमुख ने जोहड़ में श्रमदान भी किया। राजे ने कहा कि सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू करती है और कई सालों तक पैसा खर्च करती है लेकिन जनता की सहभागिता जागरूकता के अभाव में ये योजनाएं सफल नही हो पाती।
उन्होंने सरकारी योजनाओं में जनता को अधिक से अधिक भागीदारी करने को कहा। उन्होंने मनोहरपुर में स्वचछता योजना में शौचालय बनवाने के लिए 9 लाख 24 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिला प्रमुख मूलचंद मीणा ने वर्तमान समय में जल की महती आवश्यकता बताई। विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार जताते हुए जल स्वालंबन योजना को सफल बनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व भाजपा के तीनो मडल अध्यक्ष मनोहरपुर मंडल के रामचंद्र यादव, शाहपुरा मंडल अध्यक्ष कैलाश खण्डेलवाल, शाहपुरा देहात मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भामाशाहोंने दी अार्थिक सहायता
कार्यक्रमके दौरान जल स्वालंबन योजना में विकास कार्य करवाने के लिए सरदार खां चौहान ने 1 लाख 21 हजार रु का चैक,दो लाख रुपए सरपंच संघ शाहपुरा ने, 51 हजार बाबूलाल शर्मा रितेश शर्मा, 1 लाख 50 हजार रुपए भाजपा नेता अशोक मीणा,51 हजार रूपए राशन डीलर एसोसिएशन,51 हजार रामचंद्र यादव,1 लाख रुपए का चैक गफ्फूर खां ने मुख्यमंत्री को भेट किया। अल्पसंख्यक मौर्चा की ओर से मुख्यमंत्री को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
हेलीपैडपर उमड़ा जन समूह
हेलीपैडपर मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों में होड़ रही।
मनोहरपुर. 1.21लाख का चेक भेट करते सरदार खान चौहान।
मैड़. दूदीआमलोदा में जोहड़ खुदाई में काम कर रही महिल श्रमिकों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।