पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम मिला, उखाड़ ले जाने वालों की तलाश

एटीएम मिला, उखाड़ ले जाने वालों की तलाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंभूगढ़बस स्टैंड से बीओबी का नकदी भरा एटीएम उखाड़ने वालों का गुरुवार को भी पता नहीं चला। पुलिस रासेड़ गांव के सार्वजनिक कुएं में मिले एटीएम के आधार पर शंभूगढ़ पुलिस अब शंभूगढ़ से कोटड़ी शाहपुरा क्षेत्र में चोरों की तलाश कर रही है। वहीं कुएं में एटीएम के साथ मिली हार्ड डिस्क को सुखाया जा रहा है। सूखने के बाद ही फुटेज सामने सकेंगे। गत दिनों शंभूगढ़ बस स्टैंड से चोरी गया 19.67 लाख रुपए रखा एटीएम रासेड़ स्थित कुएं में मिल गया।

उसके साथ ही एक हार्ड डिस्क भी मिली जिसके आधार पर पुलिस चोरों के पास पहुंचना चाहती है। हार्ड डिस्क गीली होने से फुटेज मिलने में वक्त लग रहा है। अब गीली हार्ड डिस्क को सुखाने के लिए भीलवाड़ा भेजा गया हैं।

उसके सूखने के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। इस बीच दो पुलिस दल गुरुवार को भी शंभूगढ़ से कोटड़ी शाहपुरा के रास्ते के गांवों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।