पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तस्करी पर अंकुश लगाएं : रंगा

तस्करी पर अंकुश लगाएं : रंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाआबकारी अधिकारी जेपी रंगा ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि शराब तस्करी पर अंकुश लगाएं तथा रेवेन्यू टारगेट पूरा करें। वे गुरुवार को कार्यालय में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की मीटिंग ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि 24.85 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य को हर हालत में अर्जित किया जाए। इसके लिए तस्करी की शराब बिक्री पर अंकुश लगाया जाए। तस्करी पर नियंत्रण होगा तो सरकारी शराब का उठाव होगा और लक्ष्य अर्जित किया जा सकेगा। रंगा ने विभागीय अधिकारियों से शराब तस्करी रोकने के लिए हाईवे के होटल ढाबे चैक करने हाईवे पर नाकाबंदी के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज होने वाले अभियोगों में समय पर न्यायालय में चालान पेश किए जाए। साथ ही मालखाना निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। मीटिंग में सहायक आबकारी अधिकारी (निरोधक दल) त्रिलोकी पालीवाल, शहर, गंगापुर शाहपुरा के पेट्रोलिंग ऑफिसर निरीक्षक उपस्थित थे।