पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्किट हाउस में भाजपा ने बनाई रैली की रणनीति

सर्किट हाउस में भाजपा ने बनाई रैली की रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकी प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर जयपुर में 13 दिसंबर को आयोजित रैली की तैयारियों का प्रमुख केंद्र गुरुवार को सर्किट हाउस रहा। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी वीरमदेव सिंह ने दो दिन के लिए यहां डेरा डाल लिया। उन्होंने यहीं बैठ विधायक, विधानसभा क्षेत्र समन्वयकों वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली और कहां से कितनी बसें कार्यकर्ता जाएंगे, इसकी सूचियां बनवाईं। जिले से 250 बसें 200 कार-जीपों की व्यवस्था की गई।

जिला संगठन प्रभारी सिंह ने दिन भर में कई बैठकें की। सिंह ने दावा किया कि लगभग 20 हजार कार्यकर्ता रैली में जाएंगे। उन्होंने इसकी रणनीति पर नेताओं से मंथन किया। बसों की सूचियां बनाई गई। बैठक में शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, आसींद विधायक रामलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री डॉ.रतनलाल जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा, नगर परिषद सभापति अनिल बल्दवा, शाहपुरा पालिकाध्यक्ष रघुनंदन सोनी, अनिल दाधीच, करतार सिंह, राजकुमार आंचलिया, पीरचंद सिंघवी, लक्ष्मीनारायण डाड आदि थे। युमो जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि जिले में 1744 बूथों के लिए प्रदेश कार्यालय से किट आए हैं। प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ता जाएंगे। प्रत्येक किट में 10 परिचय पत्र, सरकार की उपलब्धियों के 5 फोल्डर, सीएम का शुभकामना संदेश प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का न्योता है।

भीलवाड़ा. सर्किटहाऊस में बैठक लेते जिला संगठन प्रभारी वीरम देव सिंह।