किसान सेवा केन्द्र का लोकार्पण
शाहपुरा. प्रधानमरुधर कंवर पूर्व विधायक महावीर जीनगर ने पंचायत समिति परिसर में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित किसान सेवा केंद्र सह नॉलेज सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि सेवा केंद्र से किसानों को एक ही जगह विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।
पूर्व विधायक महावीर जीनगर ने कहा कि इससे आमजन को सुविधा मिलेगी। विकास अधिकारी सीआर कंजानी एवं पूर्व उप प्रधान गजराजसिंह राणावत ने जन भागीदारी से विकास की गति बढ़ने पर जोर दिया। इस मौके पर उप प्रधान हेमराज चौधरी, सरपंच तथा सचिव सदस्य मौजूद थे।