पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंस की बैठक में सदस्यों को विदाई

पंस की बैठक में सदस्यों को विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. पंचायतसमिति की इस कार्यकाल की अंतिम साधारण सभा की बैठक गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में हुई। सभी सदस्यों काे शॉल ओढ़ाकर सम्मान करके विदाई दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मरुधर कंवर ने की। विकास अधिकारी सीआर कंजानी ने स्वागत करते हुए पिछली बैठक का कार्रवाई विवरण प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन किया। बैठक में मुख्य रूप से भामाशाह योजना, स्वच्छता अभियान तथा गावों में शौचालय निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रधान मरुधर कंवर सहित उप प्रधान हेमराज चौधरी, सरपंच, सचिव पंचायत समिति सदस्यों का सम्मान किया गया।

खादका मुद्दा छाया: उपप्रधान हेमराज चौधरी ने कहा कि शाहपुरा में खाद के लिए किसान परेशान हैं। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यूरिया खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को मजबूरन कालाबाजारी में खाद लाना पड़ रहा है। इस पर प्रधान ने आश्वासन दिया कि 15 दिसंबर तक और खाद उपलब्ध कराई जाएगी।