पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में सात दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ

कॉलेज में सात दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. प्रो.आरके सनाढ्य ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का है। विज्ञान से समाज देश की बेहतर सेवा की जा सकती है। उन्होंने रसायन शास्त्र की नई तकनीकों से रूबरू कराया। वे गुरुवार को श्रीप्रसिबा राजकीय कॉलेज में रसायन शास्त्र विभाग की पीजी सेमिनार के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे। समन्वयक डॉ. आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि सेमिनार में सात दिन तक विद्यार्थियों को जानकारी देंगे। प्रो. पीआर मीणा ने सेमिनार की उपयोगिता और अनुसंधान से अच्छे कॅरिअर चयन पर जोर दिया।