- Hindi News
- मनोहरपुर | भारतीयजनता पार्टी के कार्यालय में गुरुवार को उपेंद्र
मनोहरपुर | भारतीयजनता पार्टी के कार्यालय में गुरुवार को उपेंद्र
मनोहरपुर | भारतीयजनता पार्टी के कार्यालय में गुरुवार को उपेंद्र आत्रेय की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजयुमो के बसंत पंच ने बताया कि पंडित उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पं. उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि वे कार्य के प्रति निष्ठावान, सहनशील निरंतर आगे की ओर बढ़ने की प्रेरणा देने वाले थे।
शाहपुरा|पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद दिवस के रूप में मनाई गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उपाध्याय के सिद्वांतों, अन्तोदय योजना एवं एकात्म मानववाद पर देश चलकर पुन: विश्वगुरू बन सकता है। पार्षद जुगल बालानी, लक्ष्मण पूनिया, रामावतार चावला, सूणीलाल गुर्जर, महेश पारीक, गुड्डु सैनी, रामावतार गुर्जर, रविश खटाणा, ओमप्रकाश कुम्हार, वृद्विचंद पाराशर आदि मौजूद थे।
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई