स्पेक्ट्रम प्रतिभा खोज परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
स्पेक्ट्रमकॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से कक्षा 10 एवं 11 12 के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की 14 21 फरवरी को होने वाली तृतीय स्पेक्ट्रम प्रतिभा खोज परीक्षा 2016 को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। इसे।लेकर गुरुवार तक कुल एक हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया।
स्पेक्ट्रम कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक माेहित सिहाग ने बताया कि इंस्टीट्यूट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए सुलभ प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना है। इसके तहत स्पेक्ट्रम परिवार की ओर से हर वर्ष टेलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन कर प्रतिभावान विद्यार्थियों को टेबलेट से लेकर मोबाइल एवं स्कॉलरशिप प्रदानकर उन्हें तराशने का काम कर रहा है।
यह प्रतिभा खोज परीक्षा प्रथम चरण में 14 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आदर्श विद्या मंदिर विराटनगर एवं सेंट एसएन पब्लिक स्कूल अजीतगढ़ में हाेगी। इसके लिए निशुल्क आवेदन परीक्षा केंद्र पर प्राप्त कर 13 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। वहीं द्वितीय चरण में 21 फरवरी को पावटा के आदर्श विद्या मंदिर एवं मनोहरपुर कर अशोका पब्लिक स्कूल एवं शाहपुरा के स्पेक्ट्रम कॅरियर इंस्टीट्यूट में होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सिहाग ने बताया कि परीक्षा में अव्वल रहने वाले छात्र को एक टेबलेट 100 फीसदी छात्रवृत्ति, द्वितीय स्थान वाले टेबलेट 80 फीसदी छात्रवृत्ति तृतीय स्थान वाले को टेबलेट 70 फीसदी छात्रवृत्ति, चतुर्थ से 10वें स्थान तक मोबाइल 60 फीसदी छात्रवृत्ति, 11वें से 20वें स्थान तक 50 फीसदी छात्रवृत्ति, 21वें से 50वें स्थान तक 40 फीसदी छात्रवृत्ति, 51वें से 100वें स्थान तक 20 फीसदी छात्रवृत्ति, 101 से 200वें तक 10 फीसदी एवं 201 वें 300 वें स्थान तक 5 फीसदी छात्रवृत्ति भेंट की जाएगी।