पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिरजूसिंह ढाणी में जंगली जानवर ने 4 बकरियों को बनाया शिकार

बिरजूसिंह ढाणी में जंगली जानवर ने 4 बकरियों को बनाया शिकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

खोरीग्राम पंचायत के बिरजूसिंह ढाणी में बुधवार रात को वन्यजीव ने एक कच्चे घर में बंधी बीपीएल परिवार के दो लोगों की चार बकरियों को मार डाला। गुरुवार सुबह मामले की जानकारी लेते ही ढाणी के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे उपसरपंच गंगाराम कुमावत ने वन विभाग को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी रघुवीर मीणा ने मामले की जानकारी दी। ये बकरियां बिरजूसिंह वाली ढाणी में शैतानसिंह रामसिंह की थी। सुबह जब पीड़ित लोग बकरियों को बाहर निकाले गए तो कच्चे घर का किवाड़ खुला हुआ था और अंदर चारों बकरियां मरी पड़ी थी। पीड़ितों ने सूचना ढाणीवासियों को बताई। इस पर काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने जंगली जानवरी के पदचिह्न देखकर भेड़िया, बघेरा एवं जरख आदि जंगली जानवर होने का अंदेशा जताया। लोगों की सूचना पर उपसरपंच गंगाराम कुमावत वन विभाग के शिंभूदयाल यादव, रेंजर रघुवीर मीणा पहुंचे। लोगों ने कहा कि भेड़िया, बघेरा या फिर जरख सरीखे जानवर ने बकरियों को मारा है। इस पर रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में भेड़िये तो हैं ही नहीं। इस पर कई लोगों ने बिशनगढ़ की पहाड़ियों में भेड़िये होने की बात बताई। रेंजर ने जंगली जानवर के पदचिह्नों को बारीकी से देखकर फुटेज लिए। रेंजर ने जंगली जानवरी के पगमार्कों के फुटेज को मोबाइल से ही सरिस्का में एक्सपर्ट के पास भेजा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वन्यजीव जरख है या और कोई। देवन ग्राम पंचायत क्षेत्र में जरख के पदचिह्न मिले हैं। रेंजर रघुवीर मीणा ने बताया कि बुधवार देर रात्रि को देवन गांव में दो जरखों के आपस में लड़ने की सूचना मिली। इस पर टीम लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही वन्यजीव भाग गए। पदमार्ग देखने पर पता चला कि दोनों वन्यजीव जरख थे।

जंगली जानवर का पदचिह्न।

शाहपुरा. फुटेजउठाते क्षेत्रीय वन अधिकारी रघुवीर मीणा अन्य।

खबरें और भी हैं...