शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर भाव विभोर
विराटनगर| कस्बेके हनुमानजी की बगीची में चल रही संगीतमय रामकथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथावाचक बाबूरामदासजी महाराज ने कई प्रसंगों पर कथा सुनाई। इस दौरान शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनकर उपस्थित श्रोता भाव विभोर हो गए। महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति को दिन में समय निकालकर प्रभु का स्मरण जरूर करना चाहिए। इस दौरान महाराज ने सती द्वारा भगवान राम की की परीक्षा, राजा दक्ष का यज्ञ विध्वंस आदि प्रसंगों पर संगीतमय कथा सुनाई।
रामजन्म पर देवताओं ने भी फूल बरसाए
पावटा|जलदायविभाग कार्यालय के सामने भृगु वाटीका में चल रही श्रीराम कथा के दौरान कथा वाचक रामदास रामयणी ने शिव विवाह श्री राम जन्म से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को राम भक्ति मे डूबोये रखा। इस दौरान राम लक्ष्मण आश्रम गलताजी जयपुर के महन्त बालकदासजी, कृष्णदत टांक, कल्याणदास, रामदास, परसराम, पुरूषोतम पारीक, जगदीश शर्मा ने भी राम जन्म से जुड़े अनेक पहलूओ से अवगत करवाया। शुक्रवार को राम विवाह तुलसी विवाह की कथा सुनाई जाएगी
सुखधाममें पाटोत्सव मनाया
शाहपुरा|करणीसागर स्थित सुखधाम में मंदिर का 12वां पाटोत्सव मनाया गया। भक्त विक्रम यादव ने बताया पाटोत्सव में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान बधाई भी बांटी गई। उन्होने बताया कि अप्रेल माह में होने वाले यज्ञ को लेकर झंडा पूजन भी किया गया।
विराटनगर. हनुमानजीकी बगीची में रामकथा सुनाते महाराज एवं उपस्थित भक्त।