पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोस मशीन छीन रही गरीबों का निवाला

पोस मशीन छीन रही गरीबों का निवाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

राज्यसरकार द्वारा राशन की दुकानों पर पोश मशीन लगाकर खाद्य सामग्री वितरण करने से गरीब वर्ग के लोगों को राशन सामग्री लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम को देवन तिराहे पर युवक कांग्रेस केविधानसभा उपाध्यक्ष राजेश मंडोवरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पोश मशीनों को बंद करवाने की मांग की।

राजेश मंडोवरा, पार्षद रामवतार गुर्जर, विपिन बिहारी सैनी आदि ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने राशन की दुकानों पर पोश मशीन के माध्यम से ही राशन वितरण करवाया जा रहा है। पोश मशीन में कनेक्टीविटी नहीं आने, बुजुर्ग लोगों के फिंगर प्रिंट नहीं आने से उपभोक्ताओं को राशन सामग्री नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शन के दौरान गोरर्धनलाल सैनी, विक्की सैन, छाजूलाल सैनी, प्रहलाद सहाय चौपड़ा, रामकरण सैनी, गोपाल कुम्हार, मुकेश गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे।

किसानोंपर अन्याय का विरोध करेंगे

कालाडेरा| ग्रामघिनोई में ठाकुर जी के मंदिर में गुरुवार को हुई भारतीय किसान संघ की बैठक में 19 फरवरी को जयपुर स्थित मुहाना मंडी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन सहित किसानों की अन्य समस्याअों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। चौमू तहसील अध्यक्ष जगदीश कनिनवाल ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर हम चुप नहीं बैठेंगे गांवों में किसानों को जागरूक कर इस अन्याय का विरोध करेंगे। कनिनवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर ग्राम टांकरडा़, लोहरवाडा़, जयसिंहपुरा, कानरपुरा, कालाडेरा, घिनोई सहित कई गांवों में किसानों से संपर्क किया गया है। तथा ज्यादा संख्या में लोगों से भाग लेने की बात कही।

शाहपुरा. देवनतिराहे पर राशन वितरण में पोस मशीन लागू करने के विरोध में सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...