पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पशुआहार के लिए बिना ब्याज लोन, दूध की कीमत ज्यादा देंगे

पशुआहार के लिए बिना ब्याज लोन, दूध की कीमत ज्यादा देंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ासरस डेयरी के नए बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को हुई। पूर्व मंत्री रामलाल जाट के तीसरी बार डेयरी चेयरमैन बनने के 11वें ही दिन हुई यह बैठक करीब साढ़े नौ घंटे चली। इतनी लंबी बैठक चलने का 38 साल में यह पहला ही मौका था। मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए पिछले वित्तीय वर्ष से 26 करोड़ ज्यादा 409 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया।

चेयरमैन रामलाल जाट ने बताया कि अकाल की स्थिति में जिले की 1006 समितियों को बिना ब्याज के दो करोड़ रुपए का लोन देने का निर्णय किया गया ताकि किसान पशु आहार खरीद सके। पहली मीटिंग में दूध की खरीद रेट बढ़ाने का भी निर्णय हुआ। दोनों ही प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। प्रति किलो फैट करीब 20 रुपए दरें बढ़ाने की संभावना भी है।

डेयरी एमडी एलके जैन ने बताया कि 1.51 करोड़ रुपए का लाभांश तय किया गया है। मीटिंग सुबह करीब सवा 11 बजे शुरू हुई थी। मीटिंग के बीच बोर्ड के सदस्यों ने पशु आहार प्लांट का निरीक्षण भी किया। खाने के लिए करीब एक घंटे का ब्रेक किया गया। इसके बाद रात करीब सवा नौ बजे तक मीटिंग चली। मीटिंग की शुरुआत में सदस्यों ने औपचारिक परिचय किया।

चार और तहसीलों में बढ़ाया प्रोजेक्ट

ग्रामपंचायतों के साथ मिलकर चरागाह डवलप करने और जानवरों के लिए ठाण छप्पर बनाने के लिए एफईएस संस्था के साथ आसींद मांडल क्षेत्र में चल रहे प्रोजेक्ट को चार और तहसीलों में शुरू करने का निर्णय भी हुआ। यह प्रोजेक्ट अब रायपुर, हुरड़ा, शाहपुरा बनेड़ा में भी शुरू होगा।

इससाल चार नए पार्लर 38 बूथ

एमडीएलके जैन ने बताया कि इस साल जिले में चार नए पार्लर और 38 नए बूथ खोलेंगे। पिछले साल से 10 फीसदी ज्यादा यानी 2.59 लाख किलो दूध रोज खरीदने और 1.45 लाख लीटर पैकिंग दूध रोज बेचने का टारगेट रखा गया। 38 हजार मैट्रिक टन पशु आहार बेचा जाएगा।

भीलवाड़ा. सरस डेयरी बोर्ड की पहली बैठक में अध्यक्ष रामलाल जाट, नवनिर्वाचित डायरेक्टर एवं अधिकारी।

गड़बड़ियों को रोकने के लिए चार बड़े निर्णय

{चेयरमैन जाट ने आशंका जताई कि डेयरी में कई गड़बड़ियां हो रही हैं। इन्हें रोकने के लिए डेयरी में कई जगह सीसी टीवी कैमरे लगाएंगे।

{ सिक्योरिटी व्यवस्था हाई सिक्योरिटी में तब्दील की जाएगी।

{ पिछले दिनों कुछ कर्मचारियों को धमकियां मिली थी। इसका पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया। कर्मचारियों को रिकॉर्डिंग वाले मोबाइल दिए जाएंगे।

{ डेयरी में आने-जाने वाले वाहन के वजन तोलने का सिस्टम ऑनलाइन किया जाएगा।

{ बिजली खर्च कम करने के लिए एलईडी लगाने के साथ ही अन्य विभागीय खर्च कम किए जाएंगे।

जल्दचालू होगा आईस्क्रीम फ्लेवर्ड मिल्क प्लांट

{अगले महीने आमसभा करने, आईस्क्रीम फ्लेवर्ड मिल्क प्लांट के उद्घाटन की तारीख तय करने के लिए चेयरमैन एमडी को अधिकृत किया गया।

{ पशु आहार सीधे प्लांट से ले जा सकेंगे ताकि खर्च कम आए। अब तक पशु आहार पहले डेयरी आता था और यहां से सप्लाई होता था।

स्कूलोंमें मिड डे मिल देने सहित 4 प्रस्ताव भेजेंगे

{राज्य सरकार ने डेयरी का प्रस्ताव माना तो स्कूलों में बच्चों को मिड डे मिल में दूध या दूध से बनी हुई एक सामग्री रोज दी जाएगी। इसका प्रस्ताव भेजने का निर्णय हुआ।

{ दूध पर दो रुपए प्रति लीटर अनुदान देने, अनुदान पर चारा डिपो खोलने आधी रेट पर पशु आहार देने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का भी निर्णय हुआ।

खबरें और भी हैं...