पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता रखने में ग्रामीण सहयोग करें: जाट

स्वच्छता रखने में ग्रामीण सहयोग करें: जाट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिका के 35.54 करोड़ के बजट पर मुहर लगेगी आज

सराणा ग्राम पंचायत की ग्रामसभा में बालिका शिक्षा स्वच्छता पर दिया जोर

भास्करसंवाददाता | बीगोद

पंचायतक्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में ग्रामीण भूमिका निभाएं। सहयोग कर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। यह बात सराणा सरपंच रामप्रसाद जाट ने कही। वे गुरुवार को पंचायत सभागार में आयोजित ग्रामसभा में बोल रहे थे। सचिव कैलाशचंद्र धाकड़ ने एजेंडा सुनाया गत बैठक का अनुमोदन किया। ग्रामसभा में चमना की झूपड़िया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन लिए गए। मनरेगा योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण किया गया। ग्रामसभा में जलदाय विभाग की जर्जर पेयजल लाइन को पंचायत मुख्यालय से नया गांव, फांदू की झूपड़िया, कोली की झूपड़िया में बदलने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। इस अवसर बालिका शिक्षा, बेटी बचाने एवं पंचायत मुख्यालय पर स्वच्छता बनाए रखने के प्रस्ताव लिए। इस दौरान राघवेंद्रसिंह, सचिव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...