पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दादू द्वारा में बसंत पंचमी महोत्सव आज

दादू द्वारा में बसंत पंचमी महोत्सव आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारनगर गांव के दादू द्वारा में तीन दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। इस अवसर पर शोभायात्रा प्रसादी का कार्यक्रम होगा। दादू दयाल आश्रम में महंत मोहन दास त्यागी के सानिध्य में 10 फरवरी से अखंड दादूवाणी पाठ चल रहा है। गुरुवार को जागरण तथा भजन-कीर्तन हुआ। शुक्रवार को बसंत पंचमी पर दादू द्वारा से सुबह 8 बजे बैंडबाजों के साथ दादूवाणी की शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो कि गांव के मुख्य मार्गों से होकर दादू द्वारा पहुंचेगी। इसमें अखाड़ा कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे।

नामदेवजयंती मनाई जाएगी आज

शाहपुरा| बसंतपंचमी पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर नामदेव छीपा दर्जी समाज द्वारा नामदेव जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर हवन का आयोजन किया जाएगा। संत शिरोमणि नामदेव महाराज का जीवन परिचय बांचा जाएगा। इसके बाद महाआरती का आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...