पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी के मुहाने गोबर की रोड़ी

आंगनबाड़ी के मुहाने गोबर की रोड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा। स्वच्छभारत मिशन अभियान जारी है लेकिन सफाई व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तसवारिया बासां पंचायत के चमारों का झोंपड़ा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 के दरवाजे के आगे गोबर की रोड़ी बना रखी है। इससे बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी पर बच्चों और महिलाओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है जबकि समस्या से महिला एवं बाल विकास विभाग अनजान है। टूटे भवन को अब ग्रामीणों ने शौचालय बना लिया है। भवन के दरवाजे खिड़कियां भी टूट गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाड़ देवी बसेर का कहना है कि ऐसे भवन में बच्चों को कैसे बिठाया जाय।

सामान कहां रखे यह समस्या है। जब टीकाकरण होता है तो गर्भवती महिलाओं को बिठाना तो दूर खड़े रहने में भी मुश्किल होती है। तसवारिया बासां के सरपंच शंकरलाल गुर्जर ने बताया कि इस समाधान के लिए विभाग को लिखा जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।



शाहपुरा. चमारोंका झोंपड़ा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे के पास गोबर की रोड़ी।

खबरें और भी हैं...