कृषि उपज मंडी प्रशासन ने बंद कर दिया नाला
{धाकड़ मोहल्ला अन्य बस्तियों के लोग हो रहे परेशान
{वार्ड 24 के पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी
भास्कर संवाददाता| शाहपुरा
कस्बे के वार्ड 24 में धाकड़ मोहल्ला अन्य बस्तियों से निकलने वाले गंदे पानी के नाले को कृषि उपज मंडी प्रशासन ने बंद कर दिया। नाला बंद होने से इसकी दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं। वार्ड पार्षद ने समस्या का समाधान नहीं होने पर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी है।
लोगों ने बताया कि कचोली तालाब की ओर जाने वाला नाला बरसों से बना है। सड़क चौड़ी करने के नाम पर कृषि उपज मंडी प्रशासन ने इसे बंद कर दिया। इससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। पार्षद सीमा धाकड़ ने बताया कि यह नाला शुरुआत से ही मंडी प्रांगण से होकर निकल रहा है। नाले में धाकड़ मोहल्ला, रैगर बस्ती, कलिंजरी गेट का पानी आता है। अभी मंडी प्रशासन ने परिसर की सड़क को चौड़ा करने के नाम पर नाले को बंद दिया। गंदा पानी अब सड़क पर जमा होने लगा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। मंडी प्रशासन पालिका प्रशासन को लिखित में अवगत कराया लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। पार्षद धाकड़ ने उपखंड अधिकारी केआर खौड़ को मामले से अवगत कराया है। पार्षद ने एसडीओ को बताया कि नाले का निर्माण मंडी में दीवार के सहारे नगर पालिका की ओर से कराने पर सहमति दी गई है। एसडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
^पहलेकोई नाला नहीं था। पानी यूं ही मंडी परिसर से बहता था। अब वहां सीसी सड़क बन चुकी है। मंडी परिसर से गंदे पानी का नाला कैसे निकाला जा सकता है। पालिका चाहे तो चार दीवारी के बाहर नाला निर्माण करा सकती है। सोकरणजाट, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी शाहपुरा