पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवनारायण जयंती पर आयोजन आज

देवनारायण जयंती पर आयोजन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ सवाईभोज एवं भगवान देवनारायण की जन्म स्थली मालासेरी डूंगरी में देवनारायण जयंती रविवार को मनाई जाएगी। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। महंत भूदेव दास ने बताया कि सवाईभोज मंदिर में जागरण विशेष पूजा-अर्चना होगी। मालासेरी डूंगरी के पुजारी हेमराज गुर्जर ने बताया कि भगवान देवनारायण के 1104वें जन्मोत्सव पर बगड़ावत गुरु रूप नाथ साडू माता गुर्जरी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। सुबह 10 बजे महा रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा।

बीलियामें मेला आज

शाहपुरा| कस्बेमें देवनारायण जयंती पर रविवार को माही सप्तमी पर गुर्जर समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा महलों के चौक से प्रारंभ होगी, जो देवनारायण मंदिर पहुंचेगी। बीलिया के आनणा देवनारायण मंदिर में माही सप्तमी का मेला भरेगा। अरनिया घोड़ा मंदिर में जागरण होगा। यहां मेले का आयोजन सोमवार को होगा। सरपंच राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मेले के लिए पंचायत की ओर से सहयोग किया जा रहा है।

गंगापुरमें कल मनाएंगे जयंती

गंगापुर| कस्बेमें सोमवार को भगवान देवनारायण जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। नवयुवक मंडल के कैलाश गुर्जर ने बताया कि रविवार रात मलोनी मोहल्ला स्थित देवनारायण मंदिर पर रात्रि जागरण तथा सोमवार प्रातः 9 बजे से भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कस्बे के प्रमुख मार्ग से होती हुई पुनः प्रांगण पहुचेगी जहां महाआरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

आसींद. देवासमालवा से मायरा लेकर आए जातरूओं का स्वागत करते हुए।

खबरें और भी हैं...