पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भर्ती पटवारियों की, परीक्षा सभी की

भर्ती पटवारियों की, परीक्षा सभी की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें बनाए 128 केंद्रों पर पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा हुई। अजमेर जिले के अधिकांश अभ्यर्थियों के केंद्र भीलवाड़ा जिले में थे। सभी परीक्षार्थी बाहरी थे इसलिए प्रशासन के लिए नकल रोकने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने की दोहरी चुनौती थी। शुक्रवार से ही युवा पहुंचने लगे थे। होटलें, धर्मशालाएं फुल हो गईं थी। कई युवा अपने परिचितों रिश्तेदारों के यहां ठहरे। प्लेटफॉर्म, बस स्टैंड आदि जगह भी अभ्यर्थियों के टोले नजर अाए। परीक्षा के बाद शहर के बाजारों में एकाएक भीड़ बढ़ गई थी।

अतिरिक्त बसें, ट्रेनें खचाखच

परीक्षाके मद‌्देनजर रोडवेज ने उदयपुर टोंक के रास्ते पर 10-10 अतिरिक्त बसें लगाईं। अजमेर-उदयपुर के बीच दोनों तरफ रेलवे ने भी विशेष ट्रेन का संचालन किया। सभी खचाखच थीं। शाम को उदयपुर-जयपुर होली डे एक्सप्रेस भीलवाड़ा स्टेशन पर पहुंची तब हुजूम सा उमड़ पड़ा। प्लेटफॉर्म पर पांव रखने की जगह नहीं थी। कई यात्री रिजर्वेशन होने के बावजूद ट्रेन में नहीं चढ़ सके।

ज्यादाकेंद्र भीलवाड़ा तहसील में

सर्वाधिक60 परीक्षा केंद्र भीलवाड़ा तहसील क्षेत्र में बनाए गए। कोटड़ी में 5, हमीरगढ़ में 4, बनेड़ा में 6, मांडल में 5, सहाड़ा में 6, आसींद में 7, हुरड़ा में 8, शाहपुरा में 9, मांडलगढ़ में 7, जहाजपुर में 3 बिजौलिया तहसील में 8 परीक्षा केंद्र थे।

(पेज18 भी देखें)

खबरें और भी हैं...