अनियंत्रित होकर बस पलटी, 29 जायरीन घायल, 8 गंभीर
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
शहरके अलवर तिराहा के पास बुधवार रात्रि करीब सवा 3 बजे अनियंत्रित होकर निजी बस पलटने से 14 महिलाओं सहित 29 जने घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और पांच एंबुलेंस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 8 गंभीर घायलों को निम्स अस्पताल में रेफर कर दिया।
निजी बस बंगाल से 60 जायरीन लेकर अजमेर दरगाह पर जा रही थी। कार्यवाहक थानाप्रभारी राजेश यादव ने बताया कि कृष्णा प्रतिमा ट्रैवल्स की निजी बस जो कि पश्चिम बंगाल के नोलाठी से 60 जायरीन लेकर अजमेर दरगाह पर जा रही थी कि बुधवार रात्रि करीब 3:25 बजे शहर के अलवर तिराहा के पास पहुंची तो अन्य वाहन के साइड दबाने पर बस रोड से नीचे उतरने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 14 महिलाओं सहित 29 जने घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना पर जयपुर मुख्यालय एएसपी ज्ञानचंद यादव डीएसपी विजय मीणा, एसआई राजेश यादव सहित मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा लोगों मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर पांच एंबुलेंस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने 8 गंभीर घायलों को निम्स अस्पताल में रेफर कर दिया।
इन गंभीर घायलों को किया निम्स रेफर
हादसेमें बनतो थाना नोलहडी निवासी बजूर अली (38), इमरान (42), नाजिरा बीबी (32), साईरूल बसर (52), जाईनू बीबी (46), कबातुल शेख (48),तुर्राबीबी (35), अनीश बीबी (36) को चिकित्सकों ने निम्स अस्पताल में रैफर किया है।
आधाघंटे यातायात भी रहा बाधित
हादसेके बाद दिल्ली से जयपुर जाने वाले रोड़ पर करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा बाद में पुलिस ने चार क्रेन की मदद से बस को साइड में खड़ी करवाया कर यातायात सुचारू करवाया। दुर्घटना की सूचना मिलते पुलिस के अधिकारियों ने शाहपुरा, मनोहरपुर, पावटा से से बुलाई पांच एंबुलेंस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल
ये हुए घायल